रोहतक में रोडवेज बस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ और मारपीट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों पक्षों के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट सीबीआई ने 31 दिसंबर को ही एसआईटी को सौंप दी थी।
आरोपी पक्ष के वकील की ओर से लगाई गई आरटीआई में सीबीआई ने यह जानकारी दी है। बता दें कि एसआईटी अभी तक लगातार यह बात कहती आई है कि उन्हें टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिली है।
बता दें कि 28 नवंबर की घटना के बाद मचे हंगामे में लड़की पक्ष ने आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की थी। 18 व 19 दिसंबर को आरोपी युवक कुलदीप, मोहित व दीपक का दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय की लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। जबकि 22 दिसंबर को लड़कियों का टेस्ट हुआ।