चंडीगढ़। सेक्टर 46 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर 32 में 27वीं वार्षिक एथलेटिक मीट रविवार को संपन्न हो गई। 2018 बैच के बीएससी के छात्र रोहन को ब्वॉयज और 2017 बैच की हरलीन को बीएससी गर्ल्स में सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। द्रोणाचार्य अवार्डी रामपाल मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
रोहन ने शॉट पुट फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। 2016 बैच के सोनू शर्मा को एमबीबीएस ब्वॉयज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। 2016 बैच की गरिमा को एमबीबीएस गर्ल्स वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। एमबीबीएस-2016 और बीएससी- 2018 को 27वें वार्षिक एथलेटिक मीट के समापन के दिन सर्वश्रेष्ठ बैच घोषित किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स में 2016 बैच के सोनू शर्मा ने एमबीबीएस/बीएससी ब्वॉयज फाइनल में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड जीता, जबकि 2018 बैच की सलोनी ने शॉट पुट (एमबीबीएस गर्ल्स) और डिस्कस थ्रो (एमबीबीएस गर्ल्स) श्रेणी में गोल्ड जीता। 2018 के रोहन ने हाई जंप (बीएससी बॉयज) के फाइनल में स्वर्ण और जेवलिन थ्रो (बीएससी बॉयज) के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर प्रो. एसएस लेहल डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. बीएस चवन, चेयरमैन प्रो. एसएस लेहल और प्रो. राजीव शर्मा मौजूद रहे।