फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक पर रॉड और तलवार से हमला, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित एक घर में घुसकर कुछ युवकों ने रंजिशन एक युवक पर रॉड और तलवार से हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दंगा फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर पंचकूला के सेक्टर-17 निवासी पांच आरोपी संजय, गोपाल, राहुल, आशीष और साहिल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साहिल ने बताया कि वह सेक्टर 25 स्थित श्मशानघाट के पास झुग्गियों में रहता है। साहिल ने आरोप लगाया कि सोमवार को अजय, अभी, दीपू, गोलू समेत अन्य युवकों ने घर में जबरन घुसकर उस पर रॉड और तलवार से हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें