नेकचंद के जन्मदिन के पहले रॉक गार्डन का म्यूजियम तैयार कर दिया जाएगा। इस म्यूजियम में नेकचंद से जुड़ी वस्तुएं रखी जाएंगी।
इस संबंध में शुक्रवार को सोसाइटी फॉर मेंटेनेंस एंड डेवलपमेंट ऑफ रॉक गार्डन के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर से पहले म्यूजियम का काम पूरा कर लिया जाएगा।
स्व. नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने बताया कि म्यूजियम के गेट के बाहर एक कास्ट टायरेंट का नेकचंद जी का स्कल्पचर लगाया जाएगा।
इसके लिए मुंबई से आर्टिस्ट को बुलाया गया है। इस स्कल्पचर में नेकचंद को साइकिल पर पत्थर लाते दिखाया जाएगा। वहीं उनके ऑफिस को मेमोरियल बनाया जाएगा।
इसमें उनकी यादें सिमटी होंगी। उन्होंने बताया कि 15-20 दिन के अंदर दूसरी मीटिंग के दौरान रॉक गार्डन का अधूरा काम शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि म्यूजियम के अंदर उनकी अवार्ड, लेटर्स, पुरानी फोटोग्राफ्स व साइकिल रखी जाएंगी। इसके अलावा लाफिंग मिरर वाले एरिए को भी डेकोरेट किया जाएगा।
इस मीटिंग में होम सेक्रेट्री अनुराग अग्रवाल, अनुज सैनी, आरके बेदी व चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया मौजूद रहे।