फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप लांच, घर बैठे मिलेगी मेडिकल-इंजीनियरिंग की कोचिंग

Sat, 26 Dec 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को घर बैठे मुफ्त कोचिंग मिलेगी। शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने रोबोमेट प्लस ऐप लॉन्च किया। यह ऐप लक्ष्य ग्रुप ने तैयार किया है।
विज्ञापन


डॉ. चीमा ने ग्रुप के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे पंजाब के लाखों विद्यार्थियों, खासकर सरकारी स्कूलों के बच्चों को काफी फायदा होगा। अपने निवास पर ऐप लॉन्च करते हुए डॉ. चीमा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी आर्थिक कारणों से कोचिंग नहीं ले पाते हैं।

वे घर बैठे ही इस ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड करके माहिरों द्वारा तैयार किए लेक्चर देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल, इंजीनियरिंग व बिजनेस मैनेजमेंट की तैयारी करने के लिए पांचवीं से बारहवीं क्लास का सिलेबस इस ऐप पर मौजूद है। देश के विभिन्न हिस्सों से मेडिकल व इंजीनियरिंग माहिरों द्वारा फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ व बायोलॉजी के विडियो लेक्चर इस ऐप द्वारा विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेंगे।
विज्ञापन


डॉ. चीमा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने ग्रामीण इलाकों के बच्चों को देखते हुए जिले अनुसार मुफ्त कोचिंग क्लासेज शुरू की थीं। इसके अलावा एजुसेट द्वारा भी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को लेक्चर दिए हैं। लक्ष्य ग्रुप के इस ऐप से अब स्टूडेंट्स और और मदद मिल सकेगी।

लक्ष्य के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर साहिल हरजाई ने कहा कि पंजाब दूसरा राज्य है, जहां ये ऐप लॉन्च किया गया है। कर्नाटक में यह सफलतापूर्वक काम कर रहा है। इस ऐप के लेक्चरों की विडियो सीडी वह शिक्षा विभाग के साथ सांझा करेंगे। इसका मकसद यही है कि जो गरीब विद्यार्थी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते, उन्हें फायदा दिया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें