इसी दौरान तीन युवक श्रीभगवान के पास आए और लकड़ी के डंडे व हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। श्रीभगवान के बेसुध होने पर उसकी जेब में रखे करीब 22 हजार रुपये व अलमारी की चाबी निकाल ली। फिर अलमारी से भी करीब 25 हजार रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद दीपक व रमेश सक्रिय हुए तो बदमाशों ने उन पर भी रॉड, डंडे और हथौड़ों से हमला कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। कंप्यूटर सिस्टम को तहस-नहस कर दिया। तेल स्टॉक देखने की मशीन एटीजी उखाड़ दी। फिर तीनों को कमरों में बंद करके भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन रमेश ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। इलाके में घेराबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पंप के मैनेजर विजेंद्र ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। श्रीभगवान के सिर में, रमेश के सिर व हाथ और दीपक के हाथ में काफी चोट आई है। श्रीभगवान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।