फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा नाडा साहिब से सोने का कलश चोरी

Wed, 25 Mar 2015 04:42 PM IST
कुलदीप, सर्वेश/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों के ऐतिहासिक नाडा साहिब गुरुद्वारे से सोना जड़ित कलश चोरी होने की खबर है। वारदात आज सुबह हुई। कलश का मूल्य करीब 16 लाख बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कलश में 15 किलो तांबा और आधा किलो से ज्यादा सोना लगा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

गुरुद्वारा के प्रमुख सेवादार सेवालाल ने बताया कि सोने का ये कलश रोजाना श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बाहर रखा जाता था। रात होते ही इसे स्टोर में लॉक कर दिया जाता है।
विज्ञापन


रोजाना की तरह रात को भी कलश को स्टोर में रखा गया था। ये काफी पुराना कलश था। अलसुबह जब वारदात हुई तो सभी कारसेवक सो रहे थे। इस दौरान किसी ने कुंडी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


दरवाजा की कुंडी टूटी देख गुरुद्वारे के कारसेवकों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें