फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी शॉप के बेटे की हत्या: CCTV फुटेज में पुलिस को मिला अहम सुराग

Thu, 07 Jul 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में लूट और हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में सो रहे नामी ज्वेलर के बेटे की हत्या और 40 लाख के गहने लुटने के मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम साक्ष्य। कालका। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जांच के दौरान मिले सबूतों के जरिए वह लुटेरों तक जल्द पहुंचेंगे। सोमवार देर रात हुई हत्या और लूट के इस केस की जांच डीसीपी अनिल धवन खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को डीसीपी ने कालका थाने में एक बार फिर से सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो एक लुटेरे का चेहरा साफ दिखाई दिया। इसके अलावा फुटेज में यह भी साफ दिखाई दे रहा है कि लुटेरे इनोवा कार में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वह आटो में सवार होकर निकले हैं। 

आटो चालक को पूछताछ के लिए पकड़ा
डीसीपी अनिल धवन के आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से एक टीम गठित की गई। टीम ने आटो चालक को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आटो स्टैंड पर सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान टीम ने केस से संबंधित आटो चालक को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ जारी है। आटो चालक से पूछताछ में अभी तक सामने आया है कि उसने लुटेरों को केवल बस स्टैंड की तरफ छोड़ा था। 
विज्ञापन


काली माता मंदिर की तरफ से आए थे लुटेरे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे जिस इनोवा से आए थे। वह काली माता मंदिर की तरफ से आती दिख रही है। लुटेरों को ज्वेलरी शॉप के बाहर उतारने के बाद इनोवा आगे बढ़ गई। पुलिस को अंदेशा है कि लुटेरों में इनोवा को हायर किया था। वहीं फुटेज में एक आरोपी का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे ने चेहरे पर कपड़ा लपेट रखा है। लेकिन तेजधार हथियार साफ दिखाई दे रहा है। 

आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला  
ज्वेलरी शॉप के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी पुलिस चेक कर रही है। वहीं पुलिस को बस स्टैंड के पास से ही एक छोटा गैस सिलेंडर भी मिला है। 
विज्ञापन

शुभांशु के फोन को सर्विलांस पर लगाया

ज्वेलरी शॉप में लूट और हत्या - फोटो : amar ujala
वहीं मृतक शुभांशु के दोस्तों और परिजनों को भी पुलिस ने थाने में बुलाकर सीसीटीवी में कैद आरोपियों की शिनाख्त करवाई, लेकिन सभी ने पहचानने से मनाकर दिया। परिजनों ने बताया कि लुटेरे शुभांशु का आईफोन भी उठा ले गए है। पुलिस ने शुभांशु के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। 

वारदात से ज्वेलर एसोसिएशन पदाधिकारियों में रोष
हत्या और लूट की घटना से कालका के ज्वेलर एसोसिएशन पदाधिकारियों में रोष और भय है। मंगलवार रात कई ज्वेलर्स मालिक खुद अपने शॉप की निगरानी करते दिखाई दिए। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि पुलिस ने लुटेरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। 

डीसीपी बोले, जल्द होगी लुटेरों की गिरफ्तारी
डीसीपी अनिल धवन ने दावा किया है कि हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। इसके लिए उन्होंने पुलिस की टीम का गठन करने के साथ सभी थाना प्रभारियों को सीसीटीवी फुटेज भेज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भी पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है, जिससे लुटेरों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें केस से संबंधित कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना थाना प्रभारी को तत्काल दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें