फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए उधार 50 हजार रुपये लेकर आ रही थी महिला, युवकों ने रास्ते में छीना

Mon, 09 Nov 2020 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • महिला ने बर्तन में रखी थी नकदी, रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास युवकों ने छीनी 
  • जिस व्यक्ति के घर दूध पहुंचाकर आती है महिला, उससे उधार लाई थी रुपये
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास तीन युवक महिला से स्टील की डोली (बर्तन) छीनकर फरार हो गए। डोली में 50 हजार रुपये थे। महिला बेटी की शादी की तैयारियों के लिए नकदी उस व्यक्ति के घर से उधार लेकर आई, जिसके घर वह दूध पहुंचाकर आती है। महिला ने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


शहर के मोहन नगर की रहने वाली कमला ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि अपने पशुओं का दूध बेचकर परिवार का गुजर बसर करती है। कमला ने बताया कि वह शहर के रोहतक रोड की तरफ मामन के घर दूध पहुंचाकर आती है। उसकी बेटी की शादी होने वाली है, जिसकी तैयारियों के लिए उसे पैसों की आवश्यकता थी। इसी के चलते वह मामन से 50 हजार रुपये उधार लेकर आ रही थी। 


उसने बताया कि रविवार रात को जब वह मामन के घर से पैसे लेकर चली तो उसने पैसों को अपनी डोली के अंदर ही रख लिया। कमला ने बताया कि जब वह रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास स्थित एक कार शोरूम के निकट से अपने घर की तरफ पैदल जाने लगी तो इसी बीच दो-तीन युवक उसके पास आए। इससे पहले ही वह कुछ समझ पाती युवक उससे नकदी से भरी डोली छीनकर फरार हो गए। महिला ने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सुनसान स्थान पर दिया वारदात को अंजाम 
महिला रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास से एक कार शोरूम के निकट से होते हुए अपने घर मोहन नगर की तरफ जा रही थी। जब महिला शोरूम से आगे सुनसान स्थान पर झाड़ियों के पास पहुंची तो इसी दौरान दो-तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। 

दूध पहुंचाकर व उधार पैसे लेकर लौट रही महिला ने 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं। उनसे कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। - राजेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिटी सोनीपत।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें