फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टॉय गन दिखाकर माली से लूट, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 में गन पॉइंट पर लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीछा कर डडूमाजरा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। आरोपी के कब्जे से टॉय पिस्टल और छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में लूट का केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय माली वरिंदर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तीन युवक उसके पीछे-पीछे चलते हुए पार्क के पास पहुंचे और अचानक उसे घेर लिया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों का पीछा किया।
इसी दौरान वहां से गुजर रही पीसीआर को वारदात की सूचना दी गई। पीसीआर टीम ने तुरंत पीछा कर डडूमाजरा इलाके में एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले से पीड़ित का पीछा कर रहे थे और सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार और सेक्टर-39 थाना प्रभारी प्रवीण हुड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें