फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिर धंसीं माॅडर्न कॉम्प्लेक्स की सड़कें, वाहन फंसे

विज्ञापन
माडर्न कांप्लेक्स और डुप्लेक्स के बीच की सड़क पर फंसी हुई स्कूल बस 
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कों को पाइप लाइन डालने के बाद पक्का नहीं किया गया है। सड़कों को मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे बारिश होने पर कीचड़ फैल जाता है और गड्ढों में वाहन फंस जाते हैं। शुक्रवार सुबह भी ऐसा ही हुआ। एक स्कूल बस माॅडर्न कॉम्प्लेक्स और डुप्लेक्स हाउस के बीच वाली सड़क पर फंस गई। वहीं माॅर्डन कॉम्प्लेक्स की मेन मार्केट वाली सड़क पर जमीन धंसने से कई कारें फंस गईं। लोगों को क्रेन बुलाकर गड्ढों में से अपने वाहन निकलवाने पड़े। कच्ची मिट्टी होने से हल्की सी बरसात होते ही सड़क धंस जाती हैं और उसमें वाहन फंस जाते हैं। स्थानीय निवासी और कांग्रेस नेता शाम सिंह का कहना कि नगर निगम के अधिकारियों को पूछते हैं तो वह कहते हैं कि यह कार्य उनके अधीन नहीं है, यह कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। शाम सिंह का कहना कि कहीं भी कोई नोटिस बोर्ड नहीं लगाया गया है कि यह कार्य कौन कर रहा है। ऐसी समस्या आने पर संपर्क किससे किया जाए, क्योंकि इस कार्य को करने के बार मिट्टी में पानी डाल कर उसको दबाया नहीं गया है। इसके चलते यह जगह बार-बार धंस जाती है और उसमें वाहन फंस जाते हैं। पिछले सप्ताह भी इन सड़कों पर कई वाहन फंस गए थे। माॅडर्न कॉम्प्लेक्स की मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजीव ठाकुर का कहना कि वाहन फंसने से दुकानदारों को भी भारी समस्या झेलनी पड़ रही है। ग्राहकों के वाहन फंसने से दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को सड़क को पक्का करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें