फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चौक से नया गांव जाने वाले लोगों को जल्द ही मिलेगी राहत

Thu, 17 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चौक से नया गांव जाने वाली सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीजीआई चौक से गेट नंबर-2, सेक्टर-11 और नया गांव जाने वाले लोगों की मुश्किलें कम होने जा रही हैं। इस रोड का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। नगर निगम के अनुसार यह सड़क 31 मार्च तक लोगों के लिए खोल दी जाएगी। निगम के अनुसार यदि पिछले दिनों बारिश न होती तो अब तक निर्माण कार्य पूरा हो जाता।
विज्ञापन


मालूम हो कि सेक्टर-11-12 चौक से पीजीआई के गेट नंबर-2 तक जानेवाली सड़क मरम्मत कार्य के कारण तीन माह से बंद पड़ी है। इसकी हालत काफी खस्ता थी। पीजीआई के गेट नंबर-2 से नया गांव तक जानेवाली सड़क का काम बीते साल फरवरी से चल रहा है, इस कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पेक जाने के लिए भी इसी सड़क का प्रयोग होता है। निर्माण कार्य देरी से पूरे होने पर निगम की काफी किरकिरी हो रही है। यह सड़क बंद होने से पीजीआई जाने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि चौक के पास प्रतिदिन जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें