फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख तक की गाड़ी खरीदने पर 6-8 परसेंट देना होगा रोड टैक्स, अप्रैल से लागू

Sun, 11 Feb 2018 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Buying a New Car - फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
एक अप्रैल से नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन पर रोड टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक  दो पहिया वाहनों के रोड टैक्स स्लैब पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन चार पहिया वाहनों समेत अन्य गाड़ियों पर रोड टैक्स बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट केके जिंदल के मुताबिक नया रोड टैक्स एक अप्रैल से लागू होगा। एक अप्रैल से गाड़ियों के रोड टैक्स बढ़ाए जाने को लेकर जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसके मुताबिक 10 लाख रुपये तक की गाड़ी पर 6 से 8 परसेंट रोड टैक्स देना पड़ेगा जबकि 10 से 20 लाख रुपये तक की गाड़ी के लिए 8 से 10 परसेंट और 20 लाख रुपये से ज्यादा महंगी गाड़ी के लिए 10 से 12 परसेंट तक रोड टैक्स लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें