फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, तीन घंटे सरकता रहा शहर

Sun, 28 Sep 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को नोमिनेशन से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का शक्ति प्रदर्शन स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। नेता तो रोड शो एवं जुलूस में पसीने से तरबतर नजर आए, लेकिन काफिले के कारण जाम में फंसे लोगों की जान पर बन आई।
विज्ञापन


सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर दोपहर बाद करीब दो बजे तक सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
दरअसल, शनिवार को जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और भाजपा प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र भरे।


इन तीनों नेताओं के काफिले बने परेशानी
मंत्री रणदीप सुरजेवाला के नामांकन पत्र भरे जाने से पूर्व शहर भर से भारी संख्या में लोग जवाहर पार्क से पिहोवा चौक एवं इसके बाद करनाल रोड से होकर लघु सचिवालय के निकले तो सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। भीड़ ज्यादा होने के कारण दोनों ओर से आने वाले वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और निर्दलीय उम्मीदवार जयप्रकाश
कलायत से अपने समर्थकों की फौज के साथ आए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश का काफिला भी पुराने बस अड्डे के सामने से होते हुए जवाहर पार्क के पास पहुंच गया। इस कारण एक बार तो टकराव की आशंका पैदा हो गई। इसके बाद जयप्रकाश के काफिले को एसबीआई रोड से निकाला गया। लेकिन इसी बीच सुरजेवाला के काफिले के करनाल रोड से होते हुए आईजी कॉलेज के पास पहुंचा ही था कि एसबीआई रोड से जयप्रकाश का काफिला भी करनाल रोड पर पहुंच गया। सुरजेवाला के काफिले को पीछे रोक कर पहले जयप्रकाश के काफिले को निकाला गया। इसके बाद सुरजेवाला का काफिला करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा।

कैथल से भाजपा प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह
इसी बीच राव सुरेंद्र का काफिला भी गीता भवन मंदिर से शुरू होकर कमेटी चौक से होते हुए पिहोवा चौक एवं वहां से लघु सविचालय के पास पहुंचा। राव सुरेंद्र के समर्थकों की भीड़ के कारण कमेटी चौक से लेकर पिहोवा चौक एवं इसके बाद करनाल रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें