फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: न्यू चंडीगढ़ में सड़क दोफाड़, कुराली-बद्दी का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पिछले तीन दिन से हो रही भारी बारिश से जिले में हालत खराब होते जा रहे हैं। चंडीगढ़ से कुराली और बद्दी को जाने वाला हाईवे न्यू चंडीगढ़ के पास बह गया है। इस कारण बद्दी-चंडीगढ़ और कुराली-चंडीगढ़ मार्ग पर पूरी तरह से आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल हब होने के कारण वहां से आने वाली दवा की सप्लाई प्रभावित हो गई है। बद्दी से रोजाना पीजीआई, जीएमसीएच-16 और जीएमसीएच-32 में बद्दी से आने वाली दवा समय पर नहीं पहुंच रही है। जल्द ही इसे ठीक न किया तो इन बड़े संस्थानों में दवा की किल्लत हो सकती है। इसके अलावा रोड बंद होने से अब खरड़-रोपड़ हाईवे पर भी दबाव बढ़ा है क्योंकि यह से रोपड़ जाने के लिए बड़ी गिनती में लोग इस रोड का इस्तेमाल करते थे। वहीं, गंभीर हालात में हिमाचल प्रदेश और पंजाब से आने वाले मरीजों को पीजीआई पहुंचने के लिए अब खरड़ के जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें