फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में 15 दिन में धंसी सड़क, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनीमाजरा। रेलवे अंडरब्रिज से मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मार्केट की ओर जाने वाली सड़क निर्माण के महज 15 दिन बाद बीचों-बीच धंस गई। इसे लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो ने नगर निगम और भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम चुनाव नजदीक आते ही आनन-फानन में सड़क बनवाई गई, जिसकी गुणवत्ता का नतीजा अब सामने है। उन्होंने निर्माण सामग्री और जिम्मेदार अधिकारियों की जांच करवाने की मांग की। साथ ही ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की गुणवत्ता मानकों के अनुसार मरम्मत करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ढिल्लो ने इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताते हुए कहा कि लोगों को दिखावटी नहीं, स्थायी विकास चाहिए। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, साहिल भंडारी और मान सिंह ने भी सड़क का निरीक्षण किया। वहीं, एरिया पार्षद सरबजीत कौर ने कहा कि शौचालय की पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क में समस्या आई थी, जिसे तुरंत ठीक करवा दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें