फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बच्ची की मौत की जांच के लिए हाईकोर्ट पहुंचा परिवार

Thu, 31 Mar 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब के जिला बरनाला में एक पोल्ट्री फार्म मालिक विवेक सिंधवानी पर उसकी कार की टक्कर से दो वर्षीया बच्ची की मौत का आरोप लगाती एक याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई है।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि काम मालिक ऊंची पहुंच वाला है। पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है, लिहाजा इस मामले में विशेष जांच टीम गठित की जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर पंजाब सरकार और पुलिस से जवाब तलब कर लिया है।

एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने याचिका में कहा है कि पिछले महीने एक मजदूर की दो वर्षीया बच्ची की मौत हो गई थी। कहा है कि बच्ची का पिता पोल्ट्री फार्म में नौकर है। आरोप है कि मौत कार की टक्कर से हुई।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम भी हुआ, लेकिन काम मालिक की पहुंच के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही बच्ची की मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बताते हुए मामले की सच्चाई पर पर्दा डालने का काम किया।

जबकि पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची का पिता कह रहा था कि बच्ची की मौत कार की टक्कर से ही हुई है। याचिका में कहा गया है कि जांच की मांग को लेकर पुलिस प्रमुख और मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की गई, लेकिन मानवाधिकार आयोग ने तो
विज्ञापन


यह कहते हुए जांच से मनाकर दिया कि पुलिस प्रमुख के पास शिकायत विचाराधीन है। उधर, पुलिस प्रमुख को दी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें