फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कैंटर से जीप टकराई, दो भाइयों की मौत

Tue, 18 Nov 2014 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहिंद नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर राजपुरा से लुधियाना जा रही गुरुद्वारा नानकसर साहिब के सेवादारों की जीप साहिल मोटल के पास अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ऑक्सीजन के सिलेंडर भरे कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में दो सेवादार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाकी तीन अन्य सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत सीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान पुष्पिंदर सिंह (50) पुत्र जय राम निवासी लुधियाना, जसवंत सिंह (45) पुत्र सुरजीत सिंह लुधियाना के रूप में हुई है।

इस हादसे में जिप चालक गुरचरन सिंह पुत्र जवंदा सिंह, परमजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह और अजय सिंह पुत्र महिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सेवा वाली गाड़ी के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


गुरुद्वारा नानकसर के पांच सेवादार राजपुरा से आटा गूथने वाली मशीन जीप में लादकर लुधियाना की ओर जा रहे थे। सरहिंद के पास साइड साहिल मोटल के पास पुल से उतरते समय सेवादारों की जीप असंतुलित हो गई और किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जीप से बाहर निकाला।

इस हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक गुरचरन सिंह सहित अन्य दो सेवादारों को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ के डॉक्टर तरनजीत सिंह नागरा ने प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना सीएमसी रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। परिजन थाने में बैठै थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें