फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्लोमाजरा ट्रक हादसा: पीसीआर गाड़ी तोड़ने वाले 4 में से 2 काबू, ट्रक चालक कब तक?

Wed, 24 Aug 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत के बाद 2 पीसीआर तोड़ने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 को काबू कर लिया गया है। लेकिन ट्रक चालक अभी तक फरार चल रहा हैं। ऐसे में पुलिस कार्य-प्रणाली पर सवाल उठने लाज़मी है कि सबके सामने से भाग निकलने वाला ट्रक चालक पुलिस से पकड़ा नही गया लेकिन पीसीआर तोड़ने वाले पकड़ लिए।
विज्ञापन


पीसीआर तोड़ने वाले चारों आरोपियों की पहचान हल्लोमाजरा निवासी ऑटो चालकों के तौर पर हुई है। डी.एस.पी. दीपक यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश उर्फ बिल्ला व आलोक सिंह रावत के रूप में हुई है। 2 अन्य आरोपियों की पहचान अभी नहीं बताई जा सकती है। वहीं, पुलिस का दावा है कि पुलिस ने सोमवार की रात भीड़ में मौजूद लोगों से वैरिफिकेशन किया। इसी पहचान व बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा भड़की भीड़ 

Accident - फोटो : Amar ujala
दरअसल, हल्लोमाजरा चौक पर सोमवार की शाम रॉन्ग साइड से टर्न लेकर ट्रक सवार ने बाइक सवार जीरकपुर निवासी इंजीनियर संजीव कुमार को कुचल दिया। हैड इंजरी के कारण संजीव की मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रक चालक आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने आरोप लगाया था कि मौके पर मौजूद 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी नहीं होने की बात कह कर  खिसक गए। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी और बाद में पहुंची पी.सी.आर. की 2 गाडिय़ां तोड़ डाली। इसके अलावा उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया था। 

एरिया वार में उलझने पर जांच भी नहीं 
स्मार्ट पुलिस की कार्रवाई पर आम लोगों का सवाल खड़ा होता रहता है। पहले ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर सड़क पर घायल अवस्था में युवती के पड़े होने पर एरिया वार में पुलिस उलझी वहीं दूसरे ही दिन सड़क पर व्यक्ति की लाश पड़ी होने के बाद 3 थानों की पुलिस एरिया वार को लेकर उलझ गई। लेकिन, इस मामले को पुलिस अधिकारियों से गंभीरता से लेना मुनासिब नहीं समझा जबकि, पी.सी.आर. गाडिय़ों पर पत्थर फैंकने वालों की पहचान भीड़ के बावजूद पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें