फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस-बाइक की टक्कर में तीन गंभीर घायल

Thu, 20 Nov 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माहिलपुर/होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माहिलपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर अड्डा पालदी के समीप जालंधर के निजी अस्पताल की एंबुलेंस और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलविंदर कुमार निवासी मैली (कपूरथला), जसप्रीत सिंह निवासी फराला (बहराम) और अमृतपाल पुत्र निवासी बहूआ (बहराम) मोटरसाइकिल से हिमाचल प्रदेश स्थित बाबा पीर निगाह नई बाइक से माथा टेकने निकले थे।

जब अड्डा पालदी के समीप पहुंचे तो इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही जालंधर के एसजीएल चैरिटेबल अस्पताल की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। इस हादसे में बलविंदर कुमार, जसप्रीत सिंह और अमृपाल बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस से ही सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए होशियारपुर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना पुलिस माहिलपुर ने दोनों वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। एंबुलेंस को दलवीर सिंह निवासी मुद्दोवाल (कपूरथला) चला रहा था। यह एंबुलेंस माहिलपुर के नजदीकी गांव मैली में फ्री मेडिकल कैंप लगाकर आ रही थी।

जब घायलों को ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
माहिलपुर (होशियारपुर)। पंजाब सरकार लोगों को फौरन मेडिकल सुविधाएं देने का दावा करती है। जमीनी स्तर पर सच्चाई कुछ और ही है।

वीरवार को सड़क हादसे में गंभीर घायल तीन लोगों को रेफर करने के लिए करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक एंबुलेंस के लिए इंतजार करना पड़ा। असल में सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस काफी समय से खराब होने है।

वीरवार दोपहर बाद करीब दो बजे मुख्य मार्ग माहिलपुर-फगवाड़ा पर अड्डा पालदी के समीप एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस-बाइक की टक्कर में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें उपचार के लिए दुर्घटनागस्त गाड़ी में ही पहले सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। जब तीनों घायलों को रेफर करने के लिये स्ट्रेचर पर डाल कर बाहर ले आए। एंबुलेंस का कोई प्रबंध न देख आनन फानन में डॉक्टर इधर उधर फोन कर उसका प्रबंध करने लगे।

मालूम पड़ा कि सिविल अस्पताल की अपनी एंबुलेंस पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। इस कारण डॉक्टरों को विरोध भी सामना भी करना पड़ा। इस संबंध में एसएमओ डॉ. ओपी गोजरा ने बताया कि एंबुलेंस कई महीनों से खराब पड़ी है, जिसके बारे में कई बार विभाग को लिखा गया है। जल्द एंबुलेंस की व्यवस्था होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें