फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएच01-सीएफ सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए, 7 से आवेदन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) सीएच01-सीएफ सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इच्छुक लोग 13 सितंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस नीलामी में सीएच01-सीएफ के साथ पुरानी सीरीज सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर भी शामिल किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 7 सितंबर सुबह 10 बजे से 13 सितंबर शाम 5 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद 14 सितंबर से 16 सितंबर शाम 5 बजे तक होने वाली ई-ऑक्शन के दौरान अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे। फैंसी नंबर के इच्छुक वाहन मालिकों को चंडीगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट, नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर विजिट करके पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनीक एक्नॉलेजमेंट नंबर (यूएएन) मिलेगा। इसके बाद ही वह नंबरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें