फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छठ पर घाट सजेंगे, गुलदाउदी शो में खिलेगा शहर<bha>;</bha> विकास कार्यों पर निगम मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएंडसीसी ने दी विकास कार्यों को मंजूरी, शहर की सुविधाओं पर 1.60 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च
विज्ञापन

मनीमाजरा से सेक्टर-44 तक सड़क, शौचालय, लाइटों और ग्रीन बेल्ट पर खर्च होंगे लाखों रुपये
मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में बैठक, दिसंबर में होने वाले गुलदाउदी शो के लिए 29.83 लाख का बजट पास
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो गुलदाउदी शो में भी शहर की खूबसूरती बढ़ेगी। नगर निगम ने कॉलोनियों और गांवों में छठ पूजा के दौरान सफाई, सैनिटेशन, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजामों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, दिसंबर में होने वाले गुलदाउदी शो के लिए 29.83 लाख रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक में विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों को भी मंजूरी मिली। बैठक में निगम कमिश्नर अमित कुमार, स्पेशल कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन, कमेटी सदस्य हरजीत सिंह, जसबीर सिंह बंटी, योगेश ढींगरा और राजिंदर कुमार शर्मा सहित निगम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कहीं सड़क बनेगी, कहीं शौचालय सुधरेंगे
मनीमाजरा के पॉकेट नंबर-6 स्थित सरकारी मॉडल मिडिल स्कूल के सामने 17.52 लाख रुपये से पेवर ब्लॉक सड़क बनेगी।
गांव बढ़हेड़ी, सेक्टर-41 में सार्वजनिक शौचालय का 9.97 लाख रुपये से नवीनीकरण होगा।
सेक्टर-44 के एसएसके में सफाई कर्मचारियों के लिए 32.45 लाख रुपये से सैनिटेशन बूथ बनेगा।
इंदिरा कॉलोनी ग्रीन बेल्ट में 12.03 लाख रुपये से फाउंटेन, एलईडी लाइट और म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे।
ग्रीन बेल्ट के तीन हिस्सों में 13.04 लाख रुपये से टो-वॉल, रेलिंग, गेट और वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत होगी।
वार्ड-25 के सेक्टर-37 और 38 में 20.25 लाख रुपये से लाइटें लगेंगी।

सेक्टर-18-डी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के पीछे 16.60 लाख रुपये से सार्वजनिक शौचालय का नवीनीकरण होगा।

सेक्टर-37-डी राजीव मार्केट के पुराने शौचालय ब्लॉक की 18.69 लाख रुपये से मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें