मिठाई नहीं, दिवाली पर पटाखों की जगह पौधे भेंट कर दे रहीं पर्यावरण संरक्षण का दे रहीं संदेश
सेक्टर-22 की रितु ग्रीन दिवाली मनाने वाले परिवार की हैं सदस्य, त्योहार पर अपनों को देती हैं खुद उगाए पौधों का उपहार
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दिवाली पर लोग अपनों को मिठाई, कपड़े और दूसरे उपहार देते हैं, लेकिन सेक्टर-22 की रितु का अंदाज कुछ अलग है। वह त्योहार पर पटाखों की जगह पौधे उपहार में देती हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रीडर के पद पर कार्यरत रितु का मानना है कि ऐसा उपहार देना चाहिए, जो लंबे समय तक साथ रहे और प्रकृति को भी लाभ पहुंचाए।
ग्रीन दिवाली मनाने वाले अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रितु खुद पौधे उगाती हैं। इसके बाद उन्हें खूबसूरती से सजाकर अपनों को भेंट करती हैं। उनके लिए पौधे महज उपहार नहीं, बल्कि हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश हैं। रितु कहती हैं कि मिठाई की मिठास कुछ समय में खत्म हो जाती है, लेकिन पौधा बढ़कर लंबे समय तक खुशियां और हरियाली देता है।