रियो ओलंपिक के लिए नॉर्थ जोन चैंपियनशिप को एक तैयारी के रूप में ले रही हूं। यह कहना है रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ कर चुकी पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी माउमा दास का। जोकि पीयू में चल रही टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। रियो ओलंपिक के लिए भारत टीम में दो पुरुष और दो महिला वर्ग में खिलाड़ी चुने गए है।
सीनियर महिला टीम में मोनिका के बाद माउमा दास अपनी जगह बना चुकी हैं। माउमा दास ने बताया कि रियो क्वालीफाइंग राउंड पार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इसी मेहनत को लगातार आगे बढ़ाते रहना चहाती हूं। जिससे रियो में बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। हालांकि इन्होंने बताया कि वह पदक जीतने के आलावा बेहतर गेम पर फोक्स कर रही हैं। इनके अनुसार अगर बेहतर गेम खेलूंगी तो नतीजा अपने आन ही सबके सामने आ जाएगा।
खेल पर फोक्स
माउमा दास ने बताया कि वह इन रियो के लिए खास तैयारियों में जुटी हुई हैं। कोच देबो चक्रवर्ती के देखरेख में रोजना आठ घंटे से अधिक अभ्यास कर रही हैं। जिसमें टेबल टेनिस खेलने के साथ साथ फिटनेस पर भी अधिक ध्यान दिया जा रहा हैं। जिससे फिट रहते हुए आक्रमक और सुझबूझ के मुकाबलों में जीत दर्ज की जा सके।
ड्रा से पता लगेगा मुकाबले
माउमा दास ने कहा कि रियो में अभी ड्रा होने है। तभी पता लगेगा की भारत को किस ग्रुप में रखा जाता है। इनके अनुसार इस समय भारत को चीन, जापान, चानइज तेपई से कड़ी चुनौती मिलेगी। माउमा ने कहा कि चीन के पूर्व ओलंपियन वोंग नेंन मेरे आर्दश खिलाड़ी हैं।
पहले फुटबाल अब टेबल टेनिस
एक सवाल के जवाब में कि कोलकता में तो फुटबाल अधिक खेला जाता है। इस सवाल पर माउमा दास ने कहा मेरे पिता जी पहले फुटबाल खेलते थे। कुछ देर मैने भी खेला। में बचपन में काफी शरारती थी। पिता के दोस्त टेबल टेनिस कोच थे, जिन्होंने परिवार से कह कर मुझे टेबल टेनिस खेलने में लगा दिया। लगभग नौ वर्ष की उम्र से ही इस खेल मे आ गई। इसके बाद पीछे मुड़कर नही देखा।