फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार की बाइक, 27 हजार का काटा चालान, आठ किलोमीटर पीछाकर पकड़ा

Thu, 05 Sep 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

एक सितंबर से देशभर में संशोधित मोटर वाहन बिल लागू हो गया है। इसके बाद हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली में बाइक पर सवार तीन युवकों को इसकी अनदेखी करना भारी पड़ गया। गुरुग्राम के बाद जिले की कोसली पुलिस ने एक बाइक का 27 हजार रुपए का चालान काटा। जबकि बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


बाइक पर तीन युवक सवार थे। कागजात के नाम पर उनके पास कुछ नहीं था। पुलिस कर्मियों द्वारा रुकवाने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने बाइक को दौड़ा दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने करीब आठ किलो मीटर दूर पीछाकर उन्हें पकड़कर बाइक को इपाउंड कर दिया है।

साथ ही लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रादूषण, हेलमेट, 3 सवारी व बगैर आरसी के वाहन का चालान किया गया है, जिसकी कीमत 27 हजार रुपए है, जबकि पकड़ी गई सप्लेंडर बाइक की इस समय बाजार कीमत पता की जाए तो सिर्फ 20 हजार रुपए है।
विज्ञापन


कोसली थाना में तैनात चालन करने वाले पुलिस अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि वे कोसली रोड पर पीसीआर लेकर खड़े थे। इसी दौरान कोसली की तरफ से लाल रंग की सप्लेंडर बाइक, जिसका नंबर एचआर-43बी 3365 जिस पर 3 युवक सवार थे। बगैर हेलमेट चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने बाइक को दौड़ा दिया। जुड्डी रोड पर उन्हें दबोच लिया। 

चालक से बाइक के कागजात मांगे उसके पास कुछ नहीं मिला। हवलदार राजेन्द्र के अनुसार बाइक को इंपाउंड कर दिया गया है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6 कॉलम में चालान किया गया है। बाइक गांव नठेड़ा निवासी एक युवक के नाम है। चालान का कुल जुर्माना 27 हजार रुपए बनता है। वहीं चालक योगेश ने कहा कि इतनी तो बाइक की कीमत भी नहीं है, जितने का आपने चालान कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें