पीड़ित छात्रा ने बताया कि पांचों आरोपी मौके पर मौजूद थे। पीड़ित छात्रा ने अदालत को सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक वारदात के संबंध में सिलसिलेवार तरीके से बताया। इस दौरान दूसरे पक्ष के वकील ने पीड़ित छात्रा और परिजनों से सवाल-जवाब किए। छात्रा के बाद मां और पिता गवाही हुई। मामले की सुनवाई बंद कमरे में हुई। इस दौरान लंच ब्रेक भी नहीं हुआ।
इस दौरान कोर्ट के बाहर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। बता दें कि इसी साल 12 सितंबर को कनीना में रेवाड़ी की छात्रा से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले की जांच को गठित एसआईटी ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें मुख्य आरोपी निशु, पंकज फौजी व मनीष हैं। दीनदयाल, डॉ. संजीव, निक्कू उर्फ नवीन, अभिषेक व मंजीत को भी आरोपी बनाया गया है।
फौजी नवीन, मंजीत व अभिषेक को जमानत मिल चुकी है। आरोपियों पर कोर्ट ने 31 अक्तूबर को आरोप तय किये थे।