फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी, जेल पहुंच चुके तीनों मुख्य आरोपी

Thu, 27 Sep 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

 रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़ित छात्रा को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पीड़िता पिछले 12 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा डिस्चार्ज से पूर्व छात्रा की सभी जांचे की गई, जिसमें वह पूर्णतः स्वस्थ मिली। परिजनों द्वारा अपनी बेटी को घर ले जाने की बात कहने पर छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित छात्रा के साथ 12 सितंबर को गांव के कुछ युवकों ने कनीना बस स्टैंड से अपहरण करने के बाद एक कोठड़े में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म की घटना के बाद जब पीड़िता की हालत बिगड़ गई, तो आरोपियों ने एक चिकित्सक को बुलाया और उसके बाद उसको कनीना बस स्टैंड पर ही वापस छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन

एसआईटी की गिरफ्त में दो मुख्य आरोपी
 पीड़िता ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसको घर लेकर आए। अगले दिन 13 सितंबर को पीड़िता के परिजन तबीयत खराब होने पर उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद वापस भेज दिया गया। इसके बाद परिजन मामले की शिकायत के लिए महिला पुलिस थाना पहुंचे तो वहां उनकी शिकायत फाड़ दी गई और उन्हें कनीना थाने जाने को कहा गया था। 

परिजनों ने जब घटना की जानकारी कनीना थाना को दी, तो उन्होंने पीड़ित परिवार को वापस रेवाड़ी भेज दिया। इसके बाद जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो रेवाड़ी महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज करके कनीना थाना में भेज दी। अगले दिन मामले के तूल पकड़ने और आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

14 सितंबर को मामला मेवात एसपी की अगुवाई में गठित एसआईटी को सौंप दिया गया। उधर यह मामला काफी सुर्खियों में आने के बाद पीड़िता को नागरिक अस्पताल में दाखिल करा दिया गया। जिसके बाद उससे मिलने पूर्व मुख्यमंत्री सहित तमाम नेता पहुंच थे। इस मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पीड़िता के पूरी तरह सामान्य होने के बाद गुरुवार को उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक इस मामले में तीन मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें