फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः चंडीगढ़ में करोड़ों का घोटाला! ऐसे पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को लगाया जा रहा था चूना

Sun, 16 Jun 2019 05:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सिटको द्वारा संचालित सेक्टर 9 के पेट्रोल पंप में करोड़ों रुपये का घोटाला प्रकाश में आया है। 31 मई को यहां तैनात कई कर्मचारियों के तबादले के बाद खराब मिली मशीनों को ठीक करने आए पेट्रोलियम विभाग के इंजीनियरों ने मशीनों में लगे स्वचालित यंत्रों में टेंपरिंग का खुलासा किया है। सूत्रों की मानें तो तबादले होने के बाद यहां तैनात कर्मचारियों ने अपनी काली करतूत छिपाने के लिए मशीनों को खराब कर दिया था।

विज्ञापन


बताया यह भी जा रहा है कि कई साल से मशीनों की टेंपरिंग चल रही थी। यहीं नहीं चौंका देने वाला बड़ा खुलासा यह है कि सरकारी महकमों के वाहनों में ऑयल 20 लीटर डाला जा रहा था, जबकि पर्ची 50 लीटर की दी जा रही थी। इंजीनियरों ने 5 जून को अपनी जांच रिपोर्ट सिटको प्रबंध तंत्र को सौंप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

सिटको के इस पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी ने डिस्पेंसर यूनिट में टेंपरिंग करके सरकारी विभागों के साथ ही शहरवासियों को लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हैं। अगर प्रशासन द्वारा मामले की ठीक प्रकार से जांच कराई गई तो यह घोटाला कई करोड़ का निकल सकता है। मशीनों की टेंपरिंग तब उजागर हुई जब यहां पर तैनात कई कर्मचारियों का तबादला 31 मई को शहर में दूसरी जगहों पर कर दिया। 

विज्ञापन

पहले तो कर्मचारियों ने तबादले रुकवाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन असफल रहे। कर्मचारियों की मिलीभगत से मशीनों की टेंपरिंग का मामला उजागर न हो जाए, इसलिए तबादले पर जाने से पहले कर्मचारियों ने यहां की मशीनें खराब कर दीं ताकि मामला पकड़ में न आए। मशीनों को ठीक कराने के लिए सिटको ने संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया। 

इंजीनियरों ने पाया कि ऑयल की मात्रा को मापने वाले स्वाचालित यंत्रों को टेंपर किया गया है। इसकी पूरी रिपोर्ट इंजीनियरों ने सिटको प्रबंध तंत्र को दे दी है। फिलहाल टेंपरिंग की रिपोर्ट अमर उजाला के पास भी मौजूद है। जानकारी के मुताबिक मशीनों से ऐसी टेंपरिंग हो रही थी कि ऑयल कम पड़ने के साथ ही पर्ची निकालने में भी खेल चल रहा था। 

बताया जाता है कि सरकारी वाहनों में तेल तो 20 लीटर भरवाया जाता था लेकिन पर्ची 50 लीटर की निकालकर दी जा रही थी। सिटको के इस पेट्रोल पंप पर प्रशासन, हेल्थ विभाग सहित लगभग सभी सरकारी विभागों के वाहनों में सालों से तेल भरा जा रहा था। यही वजह है कि यह घोटाला कई करोड़ का निकल सकता है।
विज्ञापन

इस घोटाले को कई करोड़ का इसलिए कहा जा सकता है कि 10 साल से अधिक समय बाद एक साथ 15 कर्मचारियों का तबादला इस पेट्रोल पंप से दूसरी जगहों पर किया गया है। इससे पहले अब तक किसी कर्मचारी का तबादला यहां से नहीं किया गया था। यही वजह है कि यदि घोटाले की जांच ठीक प्रकार से हुई तो चंडीगढ़ में हुआ अब तक का सबसे बड़ा घोटाला साबित हो सकता है। 

प्रतिदिन 22 लाख रुपये की ब्रिकी
इस पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन 22 लाख रुपये की क्रेडिट और कैश के माध्यम से ब्रिकी होती है। ऐसे में अब यह आकलन लगाना अभी संभव नहीं हो पा रहा है कि यह घोटाला कितने करोड़ का हो सकता है। बताया जाता है सभी सरकारी विभागों के 5 हजार से अधिक वाहन यहां तेल भरवाने के लिए आते हैं। 

मशीनें खराब हुई थीं, जिसे ठीक करने के लिए संबंधित कंपनी को कहा गया था। कंपनी की ओर से क्या रिपोर्ट आई है, इस संदर्भ में मुझे कोई जानकारी नहीं है। सोमवार को रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। - रूपिंदर कौर, एमडी, सिटको
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें