फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रेवा के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा सचिव को ग्रामीण स्कूलों की बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (रेवा) के अध्यक्ष वीबी कपिल की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी से मुलाकात की। कपिल ने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित प्राइवेट स्कूलों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। प्रेरणा पुरी ने अध्यक्ष कपिल की समस्याओं को सुना और विश्वास दिलाया कि इस समस्या को हल करने के लिए जल्द ही बैठक बुलाकर समस्या का निवारण किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा सचिव का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मेयर हरप्रीत कौर बबला से भेंट की। कपिल ने कहा कि स्कूल के क्षेत्र के हिसाब से गार्बेज शुल्क लिया जाए। चंडीगढ़ शहर के स्कूलों का क्षेत्रफल बहुत अधिक है, इसलिए एरिया के मुताबिक गारबेज शुल्क लगाया जाए। मेयर ने इसको भी हल करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात की। इस मौके पर डॉ. विनोद शर्मा, विजय शर्मा और प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें