फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला और सादगी बार्डर पर लोगों को जाने से रोका, रिट्रीट सेरेमनी रद्द

Fri, 30 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाईअलर्ट के चलते हुसैनीवाला और सादगी बार्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी स्थल पर लोगों को जाने नहीं दिया। नियमों के मुताबिक दोनों देशों के रेंजरों ने अपने-अपने देश का झंडा सम्मान के साथ उतारा। यह जानकारी बीएसएफ फिरोजपुर रेंज के डीआईजी आरके थापा व बीएसएफ अबोहर रेंज के डीआईजी अश्वनी शर्मा ने दी।
विज्ञापन


फिरोजपुर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर लोग रोजाना की तरह वीरवार को भी रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बार्डर पर पहुंचे। हालांकि बीएसएफ ने दोनों देशों के बीच तनाव के चलते उन्हें रिट्रीट सेरेमनी स्थल तक नहीं जाने दिया।  लोग शहीदी स्मारक पर शहीदों की समाधि पर माथा टेक कर लौट आए।

इसी तरह फाजिल्का में पड़ते सादगी बार्डर पर भी लोगों को रिट्रीट सेरेमनी स्थल तक नहीं जाने दिया, लेकिन दोनों देशों के रेंजरों ने अपने-अपने देश का झंडा पूरे सम्मान के साथ उतारा। उधर, सरहद के नजदीक बसे गांव खाली कर लौट रहे लोगों के लिए स्कूलों में रिलीफ कैंप स्थापित किए गए। लोगों के रहने का बंदोबस्त किया गया। बहुत से लोग अपने नजदीकी रिश्तेदारों के पास आ गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें