फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू की सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार का मोबाइल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना क्षेत्र में पंजाब विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार का मोबाइल झपटने का मामला सामने आया है। इससे पहले दो दिसंबर को सेक्टर-44 में 19 वर्षीय युवती का मोबाइल झपटकर बाइक सवार युवक फरार हो गया था। वहीं, 30 नवंबर को बुड़ैल के सूर्या होटल के पास से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन झपट दो युवक फरार हो गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 45ए निवासी पीयू की पूर्व अधिकारी घर के पास सैर कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार आया और उनका एपल का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 63 वर्षीय पवन खुराना ने बताया कि वह खाना बनाने के बाद रात 8.20 बजे घर के पास सैर कर रही थी। इसी बीच यह वारदात हुई। अंधेरा होने के चलते वह मोटरसाइकिल का नंबर भी नहीं नोट कर सकीं। उनके शोर मचाने पर पति बाहर आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शिकायतकर्ता घटना के दौरान मोबाइल पर पंचकूला निवासी अपनी मां के साथ बात कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें