फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी लापता, पीसीआर ने तलाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी घर से लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पीसीआर ने घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें तलाश लिया। इसके बाद परिजनों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल हुआ यूं कि बुधवार रात सेक्टर-19 स्थित मकान नंबर (82) में रहने वाले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेके दुग्गल(82) घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन जब वह नहीं मिले तो रात करीब 9 बजे सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर शूगर-17 पीसीआर मौके पर पहुंची और जेके दुग्गल को सेक्टर 40, 41, 42, 37, 38 समेत चंडीगढ़ की सीमाओं पर तलाश शुरू कर दी। पीसीआर सेक्टर 37/41 विभाजित सड़क स्थित बस स्टॉप के पास पहुंची, जहां एक बुजुर्ग शख्स अंधेरे में खड़े थे। संदेह होने पर पीसीआर में तैनात एसआई बाल किशन ने पूछताछ की तो पता चला कि वह जेके दुग्गल हैं। इसके बाद पीसीआर उन्हें सेक्टर-19 स्थित उनके घर लेकर पहुंची। परिजनों ने बताया कि वह घर से किसी काम से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें