फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रिटायर्ड कर्नल को घर में बंदी बना रखा था, पुलिस ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल को उनके ही छोटे बेटे-बहू और उनकी पोतियों द्वारा बंदी बनाए जाने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग को पिछले करीब 21 दिनों से एक ही समय ही खाना दिया जा रहा था। दोबारा खाना मांगने पर उन्हें परेशान किया जाता था। यहां तक कि उन्हें घर से न ही बाहर निकलने दिया जाता था और न ही किसी से मिलने दिया जाता था। सूचना मिलने पर बुधवार दोपहर सेक्टर-5 थाना के पुलिस अधिकारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बुजुर्ग को उनके बेटे के घर से निकालकर उनके बताए परिजन के यहां सही सलामत पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, आर्मी से रिटायर्ड कर्नल अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं। रिटायर्ड कर्नल को उनके बेटे व बहू ने मिलकर उन्हें घर में बंदी बनाकर रखा हुआ था। आस पड़ोस के लोगों ने बुजुर्ग के हालात की जानकारी उनके रिश्तेदारों को दी। वकील के माध्यम से उनके परिजन पंचकूला एसडीएम ममता शर्मा के समक्ष पेश होकर उनकी जान बचाने के लिए गुहार लगाई। एसडीएम ने सेक्टर 5 पुलिस थाना के एसएचओ को पत्र लिखकर तुरंत प्रभाव से बुजुर्ग को वहां से निकालने आदेश दिए। ट्रिब्यूनल अदालत से रिटायर्ड कर्नल ने अपनी प्रॉपर्टी से बेटे को बेदखल करने की शिकायत दी हुई है लेकिन मामला अभी कोर्ट के विचाराधीन है।
विज्ञापन


पिता की पेंशन से चलता है घर

बुजुर्ग ने बताया कि उनका बेटा कोई काम नहीं करता है। उनके पेंशन से ही उनके बेटे का घर चलता है। इसके बावजूद उनका बेटा व बहू उन्हें तीन समय का खाना देने के बजाए सिर्फ एक समय का खाना दे रहे थे। गलती से भी उनसे अगर दोबारा खाना मांगा जाता तो वह बदतमीजी करते थे।

अधिकारियों के साथ की बदतमीजी
जब प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घर पर पहुंचे तो बेटे व बहू की ओर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की टीम को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। बुजुर्ग की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पुलिस को भीतर नहीं घुसने दिया जा रहा था। इसके बाद पुलिस द्वारा पंचकूला एसडीएम के आदेश की कॉपी दिखाई गई। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे व बहू को किसी भी तरह की बदतमीजी करने पर उनके खिलाफ प्रशासनिक व पुलिस की कार्रवाई करने की बात कही गई तो वह चुप हुए और बुजुर्ग से पुलिस को मिलने दिया गया।
विज्ञापन


संयुक्त रूप से मौके का किया निरीक्षण
सेक्टर-5 थाना एसएचओ अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस व एसडीएम की ओर भेजी गई टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर औचक निरीक्षण किया। बुजुर्ग की हालत ठीक नहीं थी। टीम द्वारा उनके साथ बातचीत की गई तो उन्होंने उन्हें अपने बेटे और पुत्रवधू से आजाद करवाने के लिए कहा। इसके बाद बुजुर्ग को घर से बाहर निकाला गया और उनके द्वारा बताए गए रिश्तेदार के घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कोट्...
हमारे पास बुजुर्ग को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही सेक्टर-5 थाना को पत्र लिखा गया। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग को छुड़ाया।
ममता शर्मा, एसडीएम पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें