फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिले परिणाम.. पीयू परीक्षा के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं की भी करवाएगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रों को समय पर परिणाम देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए परीक्षा के साथ-साथ कॉपियों की जांची जाएंगी। जिस विषय की परीक्षा खत्म होगी, उसके दूसरे ही दिन कॉपियां जांच के लिए संबंधित शिक्षक के पास पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

पीयू की परीक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड कर रहे हैं। ऐसे में पीयू को उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा के साथ-साथ प्राप्त हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि जिस विषय की परीक्षा होगी, उसी दिन उनका प्रिंट आउट करके शिक्षकों को भेजा जाएगा। साथ ही शिक्षकों को भी समय दिया जाएगा कि वह कॉपियों की जांच जल्द कर लें ताकि छात्रों को परिणाम समय पर मिल सके। तमाम विद्यार्थी ऐसे हैं जो दूसरे शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन परिणाम उनके सामने नहीं होंगे तो दिक्कतें होंगी। पिछले वर्षों में कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार पिछली गलतियों को नहीं दोहराने की बात पीयू की ओर से की जा रही है। वहीं परीक्षा नियंत्रक विभाग के कर्मचारी भी इसके लिए दिन-रात काम करेंगे। उनका भी यही उद्देश्य है कि समय पर रिजल्ट छात्रों को मिले। मालूम हो कि पीयू की परीक्षाएं लगभग एक माह तक चलेंगी। सभी परिणाम अगस्त तक आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें