पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश पर नए सिरे अध्यापक योग्यता टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट शाम चार बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।
वहीं, बोर्ड ने परीक्षार्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी इस बारे में जानकारी भेज दी है। इसके अलावा रिजल्ट संबंधी ईमेल भी की जा रही है। यह जानकारी बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने रिजल्ट घोषित करने के बाद दी।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की तरफ से मिली डायरेक्शन के बाद पूछताछ पोर्टल पर आई 21400 शिकायतों का सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटियों की तरफ से रिव्यू किया गया। इसके बाद रिजल्ट घोषित किया गया। बोर्ड की वेबसाइट pstet.org.in से रिजल्ट देखा जा सकता है।