फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एनएचएम में स्टाफ की कमी, दो माह से अटकी 671 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों की भर्ती 

Wed, 19 May 2021 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा सोम दत्त, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद के लिए बीएससी नर्सिंग और 6 माह का कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी है। इनकी ड्यूटी गांवों में स्थापित सब सेंटर पर होती है। किसी भी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने से लेकर मरीजों की सेवाओं की जिम्मेदारी इन पर होती है।  
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से लड़ने में जहां एक तरफ हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के पास स्टाफ कम पड़ रहा है, वहीं नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा 671 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएमओ) की भर्ती का परिणाम रोके बैठा है। तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विभाग की ओर से अभी तक फाइनल लिस्ट जारी नहीं की गई है। इस भर्ती के इंतजार में सैकड़ों युवा आस लगाए बैठे हैं। विभाग के पास ठोस जवाब नहीं है कि आखिर फाइनल लिस्ट कब जारी होगी।

विज्ञापन

 
स्टाफ की कमी और कोरोना से लड़ने के लिए एनएचएम की तरफ से 28 दिसंबर,  2020 को अलग-अलग श्रेणी के सीएचओ की 671 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए हरियाणा के साथ ही दूसरे प्रदेशों के करीब 7 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। एनएचएम की ओर से 7 मार्च को लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा पास करने वाले करीब 550 युवाओं को मिशन की ओर से डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया। 18 व 19 को इनके दस्तावेजों की जांच की गई। कहा गया कि 22 मार्च को ज्वाइनिंग कराई जाएगी। 


एनएचएम की ओर से वेटिंग लिस्ट के युवाओं को भी मौका दिया गया। यह कहते हुए मिशन ने आगामी आदेशों तक ज्वाइनिंग स्थगित दी। बताया गया कि फाइनल लिस्ट बाद में जारी की जाएगी। लेकिन दो माह बीत जाने पर भी फाइनल लिस्ट नहीं बन पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइनिंग तो क्या कोई सूचना तक नहीं दे रहा

हमें कहा गया था कि 22 मार्च को ज्वाइन करना है, लेकिन अब दो माह बीत गए हैं। फिलहाल सैकड़ों की संख्या में युवाओं को भर्ती का इंतजार है, लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं। न ही कोई जानकारी दी जा रही है कि भर्ती होगी या नहीं।-खुशी राम शर्मा।

इसके भरोसे कई लोगों ने छोड़ी नौकरी 
लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद हमारे दस्तावेज भी चेक कर लिए गए और कहा गया कि आपका चयन हो गया है। अभी मैं असम में नौकरी कर रहा हूं, उलझन बनी हुई है कि यहां नौकरी करूं या छोडूं। हमारे कई साथी इस नौकरी के भरोसे अपनी पहली नौकरी छोड़ बैठे हैं। -दीपक यादव, आवेदक।
 

अभी रिजल्ट तैयार नहीं हुआ :कोर्डिनेटर
स्टेट एनजीओ के कोआर्डिनेटर सीएस मदान ने कहा कि अभी पूरा स्टाफ कोविड को लेकर व्यस्त है। इसके चलते अभी तक परिणाम तैयार नहीं हुआ है। हमने फाइल हॉयर अथॉरिटी को भेजी हुई है। अंडर रिव्यू है, जैसे ही परिणाम तैयार होगा, जारी कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें