हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) की भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इससे कॉलेजों को भूगोल, हिंदी, गणित व वाणिज्य संकाय के सहायक प्रोफेसर जल्द मिल जाएंगें। हालांकि इस भर्ती का भविष्य हाईकोर्ट में विचाराधीन विभिन्न याचिकाओं के फैसलों पर टिका है।
भूगोल विषय के लिए सामान्य श्रेणी में 29 पद, एससी श्रेणी में 11 पद, बीसीए श्रेणी में 5, बीसीबी में 3, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 4 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी।
हिंदी में सामान्य श्रेणी में 30 पद, एससी श्रेणी में 11 पद, बीसीए श्रेणी में 6, बीसीबी में 2, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 4 पदों के लिए, गणित के सामान्य श्रेणी में 33 पद, एससी श्रेणी में 13 पद, बीसीए श्रेणी में 6, बीसीबी में 3, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 2 और अन्य श्रेणी में 5 पदों के लिए, वाणिज्य विषय के सामान्य श्रेणी में 62 पद, एससी श्रेणी में 23 पद, बीसीए श्रेणी में 11, बीसीबी में 6, सामान्य एक्स सर्विसमैन में 4 और अन्य श्रेणी में 9 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। जिसका परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। पिछले दिनों चयनीत आवेदकों के आयोग कार्यालय में इंटरव्यू भी हुए थे।