प्रशासन ने शहर में चाइनीज पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसकी बिक्री रोकने और सेफ्टी स्टैंडर्ड की अनुपालना के लिए बाकायदा बुधवार को एडीसी अमित तलवार ने एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में 27 अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है।
हालांकि क्रैकर्स डीलर एसोसिएशन पहले ही चाइनीज पटाखे नहीं बेचने की घोषणा कर चुकी है। लाइसेंसधारी विक्रेताओं को तीन दिन 27 से 30 अक्तूबर तक पटाखे बेचने की अनुमति प्रशासन ने दी है।
ये टीमें शहर के बाजारों में जाकर रूटीन चेकिंग करेंगी। चाइनीज पटाखे बेचने और सेफ्टी स्टैंडर्स न अपनाए जाने पर दुकानदारों के चालान होंगे। साथ ही लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।