फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में रेस्तरां, हलवाई, आइसक्रीम और जूस की दुकानों को होम डिलीवरी करने की मिली मंजूरी  

Fri, 08 May 2020 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लुधियाना में एक बार फिर डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कर्फ्यू में ढील देते हुए रेस्तरां, हलवाई, आईसक्रीम, फास्टफूड और जूस की दुकानों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होम डिलवरी करने की छूट दे दी है। डीसी दफ्तर ने यह आदेश जारी कर दिया है, जो कि शनिवार से लागू हो जाएंगे। औद्योगिक नगरी में एक आंकड़े के मुताबिक पांच हजार रेस्तरां और खाने पीने के सामान बेचने वाली दुकानें हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि औद्योगिक शहर में पिछले दिन डीसी ने सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक आम दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद अब लुधियाना में कर्फ्यू जैसे कोई हालात नहीं रह गए हैं। सुबह शाम लोगों की बाजारों में भीड़ लग रही है। लोग मोटरसाइकिल, स्कूटर और कारों पर अपने घर से निकल रहे हैं।

अब डीसी लुधियाना ने रेस्तरां, हलवाई, आइसक्रीम, फास्टफूड, जूस और अन्य खाने पीने की दुकानों को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होम डिलीवरी करने की मंजूरी दे दी है। दुकानों पर ग्राहक बैठाने की मंजूरी नहीं है। साथ ही दुकानदारों को अपने कर्मचारियों का रेगुलर चेकअप करवाने के लिए भी कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें