फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश की राहत खत्म, अब धूप छुड़ाएगी पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश से मिली राहत अब खत्म हो गई है। अब धूप शहरवासियों के पसीने छुड़ाएगी। आने वाले दिनों में तापमान के 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। अब बारिश की संभावना भी नहीं है। हालांकि 26 अप्रैल के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और उसके आसपास समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है। इसका असर शहर के तापमान पर भी देखने को मिलेगा।
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.7 दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहा। न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 27 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है लेकिन उसके बाद फिर पारा बढ़ेगा। मौसम केंद्र ने अगले चार दिन तक मौसम के साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने का पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में एक मार्च से 21 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 32.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 9 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें