फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने लगाई गुहार, समस्या से दिलाएं निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर एरिया में स्काई एन्क्लेव निवासी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। हालात इतने खराब हैं कि कॉलोनी के प्रवेश गेट पर ही हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि सरकार को टैक्स देने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं। सोसाइटी निवासी दीपक दुरेजा, कुलदीप सिंह, मयंक शर्मा, बलजीत सिंह, जतिंदर, राकेश, संजीव शुक्ला, विनोद शर्मा और अन्य ने बताया कि कॉलोनी में करीब 100 प्लॉट हैं।
विज्ञापन

करीब 60 परिवार रह रहे हैं। लोगों ने बताया कि सीवर का दूषित पानी मेन गेट से लगातार ओवरफ्लो होता है। रोजाना घर से निकलते ही उन्हें इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बदबू इतनी ज्यादा है कि लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। इस कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर एसडीएम, डेराबस्सी नगर परिषद जीरकपुर और अन्य संबंधित अधिकारियों से लेकर बिल्डर तक कई बार शिकायत कर चुके है। कोई भी अधिकारी या बिल्डर उनकी समस्या को हल करने के लिए कोई कदम नही उठा रहा है। लोगों का कहना है के यदि यहीं हालात रहे तो उनको मजबूरन प्रोटेस्ट करना पड़ेगा।




मैंने घर बनाकर हेंडओवर कर दिए हैं। अब मेंटेन करने का काम लोगों का है। पिछले डेढ़ साल से मेरी तरफ से कोई मेंटिनेंस नहीं लिया जा रहा है। जो सुविधा थी वह तैयार करके दी है, सीवरेज-पानी और बिजली का बिल वहीं भरेगा जो इस्तेमाल कर रहा है। - बलजीत नैन, बिल्डर स्काई एनक्लेव
विज्ञापन




मेरे पास शिकायत नही पहुंची है। लेकिन फिर भी कल टीम भेजकर चेक करवा लेता हूं। यह भी चेक करवा लेते हैं के सोसाइटी बिल्डर ने हैंडओवर की है या नहीं। सबसे पहले लोगों की समस्या का हल करना जरूरी है। वो कल टीम भेज दी जाएगी। - सवनीत सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें