फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खुड्डा अलीशेर रोड से हटेंगी अवैध रेहड़ियां, मेयर ने दिए रोजाना अभियान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़-नयागांव बॉर्डर से खुड्डा अलीशेर जाने वाली सड़क और फुटपाथ पर अवैध रेहड़ी-फड़ी के कब्जे को लेकर मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो सके। कार्रवाई की मांग नयागांव के पार्षद महिपाल सिंह खटी ने की थी। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति लग रही रेहड़ियों के कारण रोजाना जाम लग रहा है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मेयर ने अधिकारियों से संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर नियमित कार्रवाई करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि वैध स्ट्रीट वेंडरों के लिए निर्धारित वेंडिंग जोन का समर्थन है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें