फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के सामने खोलेंगे पुलिस की 'पोल'

Fri, 31 Jan 2014 07:30 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों की फासवेक के बैनर तले पुलिस विभाग के साथ शनिवार को सेक्टर-29 की ट्रैफिक लाइन में बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन


इस बैठक में पहली बार एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल शहरवासियों के साथ रूबरू होंगे जबकि रेजिडेंट्स की ओर से कई मामले गरमाने की उम्मीद है।

इसके लिए फासवेक ने एक एजेंडा भी तैयार किया है जो कि पुलिस विभाग को भेज दिया है। फासवेक की ओर से पुलिस अधिकारियों द्वारा लाखों रुपये प्रापर्टी में निवेश और मोटे ब्याज पर आगे देने का मामला उठाया जाएगा। फासवेक का कहना है कि यह राशि ब्लैकमनी है।

ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों द्वारा खुद अपराध में शामिल होने का मामला उठेगा। इस बैठक में खुडा लाहौरा में पुलिस कर्मचारियों द्वारा गैंगरेप पर पुलिस से जबाव पूछा जाएगा। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों द्वारा महिलाओं केसाथ छेड़छाड़ की वारदातें हो रही है।
विज्ञापन


इस बैठक में एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी और एसएसपी आपरेंशन आरएस घुम्मन भी भाग लेंगे। बैठक में शहर में बढ़ रहे ट्रैफिक और जाम से निजात दिलवाने के लिए प्लान तैयार करने की मांग की जाएगी।

फासवेक अध्यक्ष पीसी सांघी का कहना है कि शहर में अपराध की वारदातें बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अपहरण, चोरी और झपटमारी की वारदातें आम हो गई है। इसके अलावा नशे का कारेबार जमकर हो रहा है जिसको पुलिस रोक पाने में असफल हो रही है इस ओर ध्यान देने की मांग की जाएगी।

सांघी का कहना है कि समय समय पर शहर की हर एसोसिएशन के साथ हर माह एरिए के थाना प्रभारी के साथ बैठक करने की बात पर जोर दिया जाएगा। पीसी सांघी का कहना है कि शहर की कोई भी एसोसिएशन का पदाधिकारी इसमे अपनी समस्याएं आला अधिकारी के समक्ष उठा सकता है।
विज्ञापन


सांघी का कहना है कि भष्ट्राचार बढ़ने और पुलिस कर्मचारियों द्वारा खुद अपराध में शामिल होने से शहरवासियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इससे पुलिस की इमेज भी लगातार गिर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें