फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा CMO में फेरबदल: भूपेश्वर दयाल को अब कोई विभाग नहीं, CM विंडो का कार्यभार देवेंद्र सिंह को

Mon, 10 Oct 2022 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नीरज के जाने के बाद भूपेश्वर से भी सीएम विंडो का कार्यभार वापस लेने की सियासी गलियारों और सचिवालय में खूब चर्चा है। बीते दिनों रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान भूपेश्वर के ससुर मुख्यमंत्री से उलझ गए थे। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारियों, सलाहकारों और ओएसडी के विभागों में अहम फेरबदल किया है। ओएसडी भूपेश्वर दयाल अब बिना विभाग हो गए हैं, उनके पास कोई जिम्मा नहीं बचा है। उनसे ग्रीवेंसिज सीएम विंडो का कार्यभार वापस लेकर सेवानिवृत्त आईएएस और मुख्यमंत्री के सलाहकार देवेंद्र सिंह को सौंपा गया है। 

विज्ञापन


देवेंद्र के पास सिंचाई विभाग का भी जिम्मा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के रिसोर्स मोबलाइजेशन सलाहकार योगेंद्र चौधरी अब कला एवं संस्कृति मामले विभाग का कामकाज नहीं देखेंगे। यह अब मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल को मिला है। पूर्व प्रधान ओएसडी नीरज दफ्तुआर के इस्तीफा देने से खाली हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का कार्यभार अब मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर संभालेंगे।

सोमवार को नए सिरे से हुए बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी के पास पहले की तरह 12 विभागों के अलावा सीएमओ के ओवरआल प्रभारी, स्थापना सहित किसी को भी आवंटित नहीं किए गए विभागों का जिम्मा रहेगा। वी. उमाशंकर के पास मुख्यमंत्री कार्यालय में पहले 11 विभाग थे, जो अब बढ़कर 12 हो गए हैं। योगेंद्र चौधरी के पास अब तीन विभाग ही रह गए हैं। 
विज्ञापन


देवेंद्र सिंह के पास सिंचाई के अलावा ग्रीवेंसिज सीएम विंडो का कार्यभार आ गया है। अमित अग्रवाल के पास पहले 13 विभाग थे, जो अब बढ़कर 14 हो गए हैं। केएम पांडुरंग पहले की तरह ही 14 विभाग देखते रहेंगे। मुख्यमंत्री के ओएसडी सुधांशु गौतम के बीते नौ सितंबर को आवंटित सभी छह विभाग बरकरार रखे गए हैं। 

नीरज के जाने के बाद भूपेश्वर से भी सीएम विंडो का कार्यभार वापस लेने की सियासी गलियारों और सचिवालय में खूब चर्चा है। बीते दिनों रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान भूपेश्वर के ससुर मुख्यमंत्री से उलझ गए थे। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें