फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहाली की रेशम कौर बनीं सब इंस्पेक्टर

विज्ञापन
सब इंसपेक्टर रेशम कौर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। गांव सोहाली की रेशम कौर ने रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रेशम कौर पंजाब भर में से इस परीक्षा में सफल रहने वाली एकमात्र लड़की है।
विज्ञापन

रेशम की माता जगमोहन कौर ने बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी है। उनके पति कुलविन्द्र सिंह मजदूरी करते थे व उनकी मौत के बाद उसने आर्थिक तंगी की स्थिति में अपने बच्चों को पाला। उसने बताया कि वह मिड-डे मील बनाने का काम करती है। रेशम कौर शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी। उसने अपनी एमकॉम की पढ़ाई पूरी करके रेलवे पुलिस का लिखित और फिजिकल टेस्ट दिया जिसमें वह सफल रही। वह हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए गई है। उन्होंने बताया कि रेशम कौर की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

फोटो सब इंसपेक्टर बनी सोहाली की रेशम कौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें