फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां वेतनमान नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा आदि प्रदेशों ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ दे दिया। लेकिन पीयू के शिक्षकों को अभी तक नहीं मिला है। इसके लिए शिक्षकों ने कई बार मांग की, लेकिन कुछ हल नहीं निकल पा रहा है। अब शिक्षक आंदोलन करने की योजना बना रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने वेतनमान के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किया, परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

इस पर पीयू ने बार-बार आश्वासन भी दिया, लेकिन इस पर काम नहीं कर पाए। बड़े अफसर अपनी पहुंच बड़ी-बड़ी बताते हैं, लेकिन इस काम को वह भी नहीं करवा पाए। शिक्षकों का कहना है कि हरियाणा में सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को इसका लाभ मिल गया है। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। वहां के शिक्षक इसका लाभ भी उठा रहे हैं, लेकिन पीयू के शिक्षक 7वें वेतनमान से वंचित हैं, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। शिक्षकों के खर्चे अधिक हो गए हैं, और वेतन कम पड़ने लगा है। इस पर सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है। सूत्रों का कहना है कि अब शिक्षक आंदोलन की योजना बनाने में जुटे हैं। बता दें कि पुटा ने भी 7वें वेतनमान के लाभ के लिए कई बार चिट्ठी लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें