फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी के बिल को लेकर बापूधाम के लोगों में आक्रोश, बोले- कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद भेजा गया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कंटेनमेंट जोन होने के बाद भी बापूधाम कॉलोनी में बिजली व पानी के बिलों को भेजा गया है। इस कारण लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासक ने कंटेनमेंट जोन के बिजली और पानी के बिलों को माफ करने का वादा किया था। इसके बाद भी विभागों की तरफ से भारी- भरकम राशि के साथ बिलों को भेज दिया गया, जो न्यायोचित नहीं है। कालोनी के लोगों ने यूटी प्रशासन से शीघ्र ही बिलों को माफ करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कॉलोनी के काफी लोग बेरोजगार हो चुके हैं। इसके बाद वह लोग इन बिलों का कैसे भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासक को उनका वादा याद दिलाते हुए जल्द ही पानी और बिजली के बिलों को माफ करने की मांग की। इस मौके पर मोहम्मद जाहिद सिकंदर, मोहम्मद बब्लू, अशोक कुमार, जयश्याम, अनीता और कांता देवी मौजूद रहें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें