मनीमाजरा। नगर निगम के मनीमाजरा स्थित ऑफिस के इंचार्ज जॉइंट कमिश्नर डाॅ. इंद्रजीत से मिलकर ऑल मनीमाजरा एसोसिएशन प्रधान एसएस परवाना और आम आदमी पार्टी के ग्रामीण प्रदेश महासचिव हरप्रीत सिंह हैप्पी नेमकानों की एनओसी का कार्य जल्द करने की गुहार लगाई। उन्होंने सेक्टर-17 में नगर निगम के ऑफिस में ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात की।
विज्ञापन
हाल ही में जॉइंट कमिश्नर डाॅ. इंद्रजीत ने मनीमाजरा नगर निगम के सब ऑफिस का चार्ज लिया। अभी तक वह मनीमाजरा ऑफिस नही जा पाए हैं। हरप्रीत सिंह ने कहा कि डाॅ. इंद्रजीत ने आश्वासन दिया है कि वहवीरवार को मनीमाजरा ऑफिस आकर लोगों की समस्या सुनेंगे और इसके अलावा मनीमाजरा में टैक्स ब्रांच में रुकी मकानों की एनओसी की फाइलों के बारे में स्टाफ से पूरी जानकारी हासिल करके एनओसी को जल्द से जल्द जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।