फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइवः परेड ग्राउंड में चल रहा है गणतंत्र का जश्न

Sun, 26 Jan 2014 11:22 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा है। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद हैं और यूटी प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित कर रहे हैं। कुल 15 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जैसे चंडीगढ़ प्रशासन के वन संरक्षक और पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार को वन विभाग में किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

प्रशासन की जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.सोमा रानी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा रहा है।

चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा के निजी सहायक सुरजीत सिंह भी सम्मानित किए जा रहे हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग में जूनियर असिस्टेंट पद पर कार्यरत गुरजीत कौर को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

कला एवं संस्कृति क्षेत्र से इस बार सम्मानित होने वालों में पीयू के इंडियन थिएटर विभाग की शिक्षिका और जानी मानी रंग कर्मी रानी बलबीर कौर और सुनील शर्मा को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


आज समाज के फोटो जर्नलिस्ट सुनील शर्मा को सेक्टर 17 परेड ग्राउंड की रामलीला में पिछले 33 सालों से रावण का दमदार किरदार निभाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस बार दो पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें आईजीपी ऑफिस में कार्यरत जतिंदर सिंह और इसी ऑफिस में कांस्टेबल मुनीष कुमार शामिल हैं।

नगर निगम के सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर विवेक त्रिवेदी और डेंटल सर्जन डॉ.सुभाष सतीजा को नगर निगम में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। खेल वर्ग में इस बार हॉकी खिलाड़ी सेक्टर-44 निवासी मोनिका को सम्मानित किया जा रहा है।

समाज सेवा में इस साल सम्मानित होने वालों में निती सरीन और कमलजीत सिंह पंछी है। पंछी सेक्टर-17 ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। जबकि निती सरीन जहां लोगों को रक्त दान के लिए प्रोत्साहित करती हैं, वहीं खुद भी 55 बार खून दान कर चुकी हैं।

वह अपनी मां कांता स्वरूप कृष्णा से प्रोत्साहित होकर समाज में रक्त दान के महत्व का प्रचार कर रही हैं। सरीन ब्लड बैंक सोसाइटी चंडीगढ़ की महासचिव भी हैं।

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 ए निवासी और स्टेट रिसोर्स पर्सन हरीश भाटिया के अलावा स्टेट ई गवर्नेंस मिशन टीम के हेड डॉ.संजय प्रकाश सूद को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किया जा रहा है। डॉ.सूद ने चंडीगढ़ में आईटी को बढ़ावा देते हुए ई गवर्नेंस के कई प्रोजेक्ट को लागू कराया है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) भी अपने16 कर्मचारियों को सम्मानित कर रहा है। सम्मानित होने वालों में सीएचबी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार, अकाउंट्स ऑफिसर बलबीर सिंह, एसडीई अमरजीत सिंह, सेक्शन ऑफिसर कुलदीप सिंह, एसओ गुरु प्रसाद, निजी सहायक वरिंदर कुमार, सीनियर असिस्टेंट भगवान सिंह, राकेश कुमार, निशी शर्मा, सतनाम सरोआ, सरोज बाला, जूनियर असिस्टेंट सुरिंदर कुमार, चपरासी जय सिंह ठाकुर और युद्धबीर सिंह, ड्राफ्टमैन आनंद गुप्ता और कृष्ण गोपाल शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें