गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के डीआईजी संजय गौड़ ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जवानों को बधाई दी और मिठाई बांटी। वहीं मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में तिरंगा फहराया और सलामी ली। तस्वीरों में देखिए जज्बे और जोश की ऊंचाई
गणतंत्र दिवस पर पूरा पंजाब देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के डीआईजी संजय गौड़ ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जवानों को बधाई दी और मिठाई बांटी। वहीं मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में तिरंगा फहराया और सलामी ली।
विज्ञापन
अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा
अमृतसर में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को बधाई देते हुए कहा कि मैं देश की तीनों सेनाओं और सशस्त्र बलों के वीर नायकों को सलाम करता हूं, जो हमारे देश के संप्रभु हैं, व देश की एकता व अखंडता की रक्षा में योगदान डाल रहे है। उन्होंने शहीद उधम सिंह के बलिदान, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बहुमूल्य योगदान को याद किया।
अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार शहीदों को समर्पित है। सरकार ने खटकड़ कलां गांव की पवित्र भूमि पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की शपथ के साथ ही प्रदेश की खुशहाली के लिए काम शुरू कर दिया। सरकार ने 22 महीने के कार्यकाल के दौरान कई जन-हितैषी योजनाएं लागू की हैं।